RRB NTPC Recruitment 2025: आरआरबी ने एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट लेवल के 3058 पदों के लिए भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए 12वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती में सभी राज्यों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट एवं ट्रेन क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी 12th लेवल के कुल 3058 पदों पर भर्ती की जाएगी रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुवात 28 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक भरे जाएंगे जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 तक रखी गई है रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल आवेदन फार्म में संशोधन का अवसर 30 नवंबर 2025 से लेकर 09 दिसंबर 2025 तक दिया गया है।
RRB NTPC Recruitment 2025 :अवलोकन
| Recruitment Organisation | Railway Recruitment Board (RRB) |
| Post Name | NTPC (Under Graduate) |
| Vacancies | 3058 Posts |
| Job Location | All Over India |
| Application Form Filling Date | 28 October to 27 November 2025 |
| Official Website | rrbapply.gov.in |
RRB NTPC Recruitment 2025 : योग्यता
रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल भर्ती के लिए अभ्यर्थी, मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास यह योग्यता 27 नवंबर 2025 तक होनी चाहिए।
RRB NTPC Recruitment 2025 : Salary(वेतनमान)

RRB NTPC Recruitment 2025 : Vacancy Details (पदों का विवरण)

RRB NTPC Recruitment 2025 : आयु सीमा
रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Age Relaxation
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिः 5 वर्ष की छूट
- अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी: 3 वर्ष की छूट
- पूर्व सैनिक (आयु से सेवा अवधि घटाने के बाद): सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 3 वर्ष, ओबीसी 6 वर्ष, एससी एवं एसटी के लिए 8 वर्ष की छूट
- दिव्यांग अभ्यर्थीः सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 10 वर्ष, ओबीसी 13 वर्ष, एससी एवं एसटी के लिए 15 वर्ष
- महिला उम्मीदवार (विधवा/ तलाकशुदा/न्यायिक रूप से पृथक पुनर्विवाह नहीं): सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 35 वर्ष, ओबीसी 38 वर्ष, एससी एवं एसटी के लिए 40 वर्ष की आयु तक।
RRB NTPC Recruitment 2025 : एप्लीकेशन फीस
रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, ट्रांसजेंडर, माइनॉरिटी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आपको यह भी बता दे की सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर 400 रुपए का रिफंड मिल जाएगा जबकि अन्य आरक्षित वर्गों को पूरे 250 रुपए का रिफंड मिल जाएगा।
RRB NTPC Recruitment 2025 : अन्य महत्वपूर्ण बातें
उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग आरआरबी-वाइज वैकेंसी के 15 गुना उम्मीदवारों के अनुपात में की जाएगी । सभी पदों के लिए सीबीटी 1 और सीबीटी 2 कॉमन होंगे। टाइपिंग स्किल टेस्ट केवल योग्य उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।
RRB NTPC Recruitment 2025 :चयन प्रक्रिया
रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी प्रथम, सीबीटी एक्जाम सेकंड, तथा कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा आपको बता दें कि कंप्यूटर आधारित टंकण कौशल परीक्षा केवल लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट और कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट पद के लिए ही आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC Recruitment 2025 : आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड(आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल रिक्रूटमेंट 07/2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से देख लेनी है।
- फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन(Apply Online) के लिंक पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थी को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है।
- अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य सभी विवरण सही-सही भरने हैं।
- फिर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
- अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फार्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर दें और प्रिंट आउट अपने पास निकाल कर सुरक्षित रखें।
RRB NTPC Recruitment 2025 : Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Hindi English |
| Official Website | rrbapply.gov.in |
1 thought on “RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे एनटीपीसी 12th लेवल के 3058 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 27 नवंबर तक करें”