CSIR CSMCRI Recruitment 2025 : केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान ने अप्रेंटिस के 43 पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी जानकारी

CSIR CSMCRI Recruitment 2025 : केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान ने अप्रेंटिस के 43 पदों के लिए भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आईटीआई,डिप्लोमा या डिग्री पास इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती में सभी राज्यों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR CSMCRI Recruitment 2025

केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान (पूर्व में केंद्रीय नमक अनुसंधान संस्थान) भारत के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक घटक प्रयोगशाला है। इस संस्थान का उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू द्वारा 10 अप्रैल 1954 को भावनगर, गुजरात में किया गया था।

संगठन का नाम:- सीएसआईआर-केंद्रीय नमक समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएसएमसीआरआई)

पद:- अप्रेंटिस

कार्य स्थान:- भावनगर, गुजरात

CSIR CSMCRI Recruitment 2025 वेतन :- सरकारी मानदंडों के अनुसार

CSIR CSMCRI Recruitment 2025 योग्यता:-

  • संबंधित विषय में आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री उत्तीर्ण।

CSIR CSMCRI Recruitment 2025 कुल रिक्तियां: 43 पद

ट्रेड अप्रेंटिस:

  • फिटर: 01 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 03 पद
  • बढ़ई: 01 पद
  • प्लंबर: 01 पद
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: 02 पद
  • मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग): 04 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 01 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 02 पद
  • COPA: 17 पद
  • टर्नर: 01 पद
  • वेल्डर: 01 पद
  • मशीनिस्ट: 01 पद

डिप्लोमा अप्रेंटिस:

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 02 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 01 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 01 पद

ग्रेजुएट अप्रेंटिस:

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 02 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 01 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 01  पद

CSIR CSMCRI Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया :-

इस विज्ञापन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संस्थान द्वारा निर्धारित कुछ मानदंडों के आधार पर जाँच की जाएगी और केवल उन्हीं चयनित उम्मीदवारों को स्पीड पोस्ट/ई-मेल द्वारा साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा जो स्क्रीनिंग मानदंडों के अनुसार पात्र होंगे।

डाक पता :-

  • सीएसआईआर – केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान, जीबी मार्ग, भावनगर – 364002 (गुजरात)

CSIR CSMCRI Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें :-

सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र को डाउनलोड करें, फिर उसे भरकर 2 दिसंबर 2025 तक ऊपर दिए गए उपरोक्त डाक पते पर भेज दें।

Application Form  Click Here 
Official Notification  Click Here 
Official Website 

Click Here 

 

Read Next : BVFCL Recruitment 2025

Leave a Comment