Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अप्रेंटिस के रूप में नियुक्त होने के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस पद के लिए 2,700 रिक्तियां हैं। किसी भी डिग्री योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 01 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में करियर के लिए विस्तृत पात्रता और चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 अवलोकन :
| Organisation Name | Bank Of Baroda |
| Job Position’s | Apprentice |
| Total Vacancies | 2700 Posts |
| Salary | Rs. 15,000 /- |
| Last Date | 01 December 2025 |
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
- बैंक ऑफ बड़ौदा की इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण की अवधि: 12 महीने का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 : आयु सीमा (01 नवंबर 2025 तक):
- न्यूनतम – 20 वर्ष
- अधिकतम – 28 वर्ष
आयु में छूट:
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 5 वर्ष
- अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति:
- दिव्यांगजन (अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर): 10 वर्ष
- दिव्यांगजन (अन्य पिछड़ा वर्ग): 13 वर्ष
- दिव्यांगजन (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति): 15 वर्ष
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 वेतन विवरण:
- बैंक ऑफ बड़ौदा की इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रुपए 15 हजार प्रति महीना दिया जाएगा।
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 पदों का विवरण :
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस अप्रेंटिस पद के लिए कुल 2,700 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसकी राज्यवार तथा श्रेणीवार पदों का विवरण निम्न है –
राज्यवार रिक्तियां:
- आंध्र प्रदेश: 38 पद
- असम: 21 पद
- बिहार: 47 पद
- चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश): 12 पद
- छत्तीसगढ़: 48 पद
- दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश): 05 पद
- दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश): 119 पद
- गोवा: 10 पद
- गुजरात: 400 पद
- हरियाणा: 36 पद
- जम्मू और कश्मीर: 05 पद
- झारखंड: 15 पद
- कर्नाटक: 440 पद
- केरल: 52 पद
- मध्य प्रदेश: 56 पद
- महाराष्ट्र: 297 पद
- मणिपुर: 02 पद
- मिजोरम: 05 पद
- ओडिशा: 29 पद
- पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश): 06 पद
- पंजाब: 96 पद
- राजस्थान: 215 पद
- तमिलनाडु: 159 पद
- तेलंगाना: 154 पद
- उत्तर प्रदेश: 307 पद
- उत्तराखंड: 22 पद
- पश्चिम बंगाल: 104 पद
श्रेणीवार रिक्तियां:
- अनुसूचित जाति: 412 पद
- अनुसूचित जनजाति: 278 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 811 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 258 पद
- अनारक्षित: 941 पद
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया:
प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए चयन इस आधार पर होगा:
- ऑनलाइन परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा:
- परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी
- वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं दिए जाएँगे।
दस्तावेज़ सत्यापन:
- आयु/योग्यता/श्रेणी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/दिव्यांगजन) आदि के संबंध में उनकी पात्रता लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन के समय ही निर्धारित की जाएगी।
- उम्मीदवारों को अपने खर्चे पर, आवेदित राज्य के किसी केंद्र (बैंक द्वारा निर्धारित) पर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
स्थानीय भाषा की परीक्षा:
- किसी विशेष राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की प्रशिक्षण सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की किसी भी निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में, जैसा कि नीचे बताया गया है, दक्ष (पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में) होना चाहिए।
- चयन प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, चुनी गई स्थानीय भाषा के ज्ञान के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- यह ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आयोजित की जाएगी।
- जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाएँगे, उन्हें प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।
- जिन उम्मीदवारों के पास राज्य की निर्दिष्ट चुनी हुई स्थानीय भाषा का अध्ययन करने के साथ 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट है, उन्हें भाषा परीक्षा नहीं देनी होगी।
अंतिम चयन:
- विज्ञापन में निर्दिष्ट पात्रता मानदंड और अन्य नियम व शर्तों को पूरा करना।
- बैंक द्वारा निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करना।
- ऑनलाइन आवेदन में दी गई जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरणों से संबंधित दस्तावेजों का सफल सत्यापन।
- संबंधित राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करना।
- बैंक की आवश्यकताओं के अनुसार चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित होना।
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 आवेदन शुल्क:
- बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) उम्मीदवार: 400/- रुपये + जीएसटी
- सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवार: 500/- रुपये 800/- + जीएसटी
- अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवार: शून्य
- आवेदन शुल्क: ऑनलाइन
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू: 11/11/2025
- आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक : 01/12/2025
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वो 01 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले सरकारी अप्रेंटिसशिप पोर्टल (NAPS और NATS) पर पंजीकरण करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Important Links :
| Apply Now | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Websit | Click Here |
Read Next : South Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025